फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, अब नहीं होने दे रहा शादी

Sun, 22 Sep 2024 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेटी से दुष्कर्म करने वाला दबग उसे रखैल बनाना चाहता है। वह उसकी शादी नहीं होने दे रहा। इतना ही नहीं होने वाले ससुरालियों को फोन पर शादी करने पर मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित पिता ने आरोपी के विरुद्ध डीएम को शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



टूंडला शहर निवासी एक पिता ने जिलाधिकारी रमेश रंजन को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी सुल्तानपुर में तय कर दी है। 2 सितंबर को रिश्ता पक्का करने जाना था। तभी एक सितंबर की रात नौ बजे करीब गैर समुदाय का आगरा निवासी अभय धाकरे उनके घर आ गया और उन्हें घर के एक कमरे में बंद दिया। बेटी को दूसरे कमरे में ले गया तथा उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी युवक के उनकी विवाहित बहन से भी नाजायज रिश्ते हैं।
आरोपी युवक नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उनकी बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म भी कर चुका है। अब वह उनकी बेटी के होने वाले पति को फोन पर शादी करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि आरोपी युवक उनकी बेटी को रखैल बनाकर रखना चाहता है। धमकी देता है कि अगर कार्रवाई की तो जान से मार देगा। वह आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गए, किंतु पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शनिवार को पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी को घटना बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अनुज राना ने बताया कि इस संबंध में उनके पास कोई नहीं आया और न अभी तक शिकायत मिली है और न अभी शिकायत आई है। शिकायत मिलने पर जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें