जसराना। क्षेत्र के गांव निवासी महिला का आरोप है कि थाना मटसैना के गांव दतावली निवासी युवक 2022 में उसकी बड़ी पुत्री को घर से फुसलाकर ले गया था। इसका मुकदमा भी दर्ज कराया था। आरोपी 25 अक्टूबर को उस समय आया जब उसकी पुत्री घर में अकेली थी। आरोपी ने उससे तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। शाम को किशोरी ने मां को घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।