फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दादी-बाबा को खाना देकर लौट रही किशोरी से दुष्कर्म

Wed, 22 Mar 2023 03:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दादी-बाबा को खाना देकर लौट रही किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन

थाना जसराना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ एक युवक ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी दादी-बाबा को खाना देकर लौट रही थी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक एवं उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया है।
थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी सोमवार की देर शाम अपने दादी-बाबा को खाना देने खेत पर गई थी। वापस लौटते समय युवक गगनेश आया और उसे सरसों के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। चीखने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। जबकि उसका मित्र पहरेदारी कर रहा था।
विज्ञापन

पुत्री के न लौटने पर तलाशते हुए मां मौके पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म करने वाले युवक एवं पहरेदारी करने वाले उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले युवक एवं पहरेदारी करने वाले उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें