फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रेम जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Sep 2024 06:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने मुकदमा दर्ज कराया कि थाना उत्तर के मोहल्ला मथुरा नगर निवासी आकाश ने बातचीत के बहाने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके घर आने जाने लगा। इसके बाद वह उसको जिले के अलग-अलग होटल में ले गया। जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती गर्भवती हो गई तो युवक आकाश ने उसे एक टेबलेट खिला दी। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद आकाश उसे आगरा ले गया जहां उसने एक नर्सिंग होम में युवती का गर्भपात करा दिया। आकाश ने उसके अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। युवती का उत्पीड़न करने लगा। इसके बाद जब युवती ने शादी की बात कही तो उसने अपनी असली जाति बताई। फिर वह घर आकर संबंध बनाने लगा। गर्भवती होने पर बच्चा गिराने की दवाई खिला देता था। विरोध करने पर युवक ने घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी और परिजन को जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें