रंजना गुप्ता के कंधों पर सिल्वर स्टार लगाते अधिकारी। स्रोतः पुलिस
- फोटो : रंजना गुप्ता के कंधों पर सिल्वर स्टार लगाते अधिकारी। स्रोतः पुलिस
फिरोजाबाद। महिला पुलिस अधिकारी रंजना गुप्ता के कंधों पर बुधवार को पदोन्नति का सिल्वर स्टार सजा। निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) के पद पर प्रोन्नत होने पर पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। एसएसपी आदित्य लांग्हे और एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने रंजना गुप्ता के कंधों पर सिल्वर स्टार लगाए। पुलिस अधीक्षक/सहायक पुलिस अधीक्षक (लाइन) राजेश गुनावत भी मौजूद रहे। संवाद