100 मीटर दौड़ में राम कुमार प्रथम
मूक बधिर स्कूल में महिला शक्ति ने कराई खेल प्रतियोगिता
फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति के तत्वावधान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिला शक्ति की सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
अध्यक्षा पूनम गुप्ता ने बताया कि मूक बधिर स्कूल में 100 मीटर रेस, कैरम प्रतियोगिता कराई गई। प्रशासनिक निर्देशिका प्राची अग्रवाल ने बताया कि छोटे बच्चों को कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। वित्त निर्देशिका राखी बंसल ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में राम कुमार प्रथम, शिवम द्वितीय ,अल्तमस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया कैरम प्रतियोगिता में फ़ैजान प्रथम, विशाल द्वितीय एवं आयुष तृतीय स्थान पर रहे। कुर्सी दौड़ में हर्षित, मैनकिसा, अमन, अनन्या विजयी रहे। प्रतियोगिता के समापन पर बच्चों को पुरस्कार दिए। संवाद