राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री, संचार क्रांति के जनक, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने गंज चौराहा स्थित कार्यालय पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी का कार्यकाल स्वर्णिम था। महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी ने कहा कि देश को 21वीं में सदी में ले जाने के लिए उन्हाेंने सफल प्रयास किए। हाजी नसीर अहमद ने कहा कि देशवासी आज कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य संचार साधनों के लिए राजीव गांधी के ऋणी हैं। संदीप शर्मा, लाल राइन ने कहा कि युवाओं को 18 वर्ष में वोटिंग का अधिकार देकर राजीव गांधी ने युवाओं की महत्ता बताई। योगेश दिवाकर ने कहा कि महिलाओं को पंचायतों में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिला सशक्तीकरण को देश में लागू किया। सुरेशचंद्र कौशल, मिर्जा मुजफ्फर बेग, कन्हैया तिवारी, मयंक गोयल, आमिर अली, मनोज भटेले, यूसुफ खान, शैलेंद्र शर्मा, केशव पचौरी, आशीष बंसल, राजकुमार शर्मा, भूरा फारुखी, राजमल आदि मौजूद रहे।