फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने चलाई दो विशेष ट्रेनें

Sat, 28 Sep 2024 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। यह विशेष ट्रेनें शनिवार व बुधवार से चलेंगी। इन ट्रेनों के चलने से टूंडला व आसपास क्षेत्र के रेलयात्रियों को लाभ मिलेगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशीकांत त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को ट्रेन संख्या 09421/09422 साबरमती-सीतामढ़ी विशेष ट्रेन शाम 7:45 बजे चलेगी जो आगरा फोर्ट होते हुए रविवार को एक बजे टूंडला पहुंचेगी। टूंडला में 10 मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन इटावा, कानपुर होते हुए सीतामढ़ी के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं सीतामढ़ी से सोमवार शाम चार बजे चलकर दोपहर 12 बजे टूंडला पहुंचेगी। जहां से 10 मिनट के ठहराव के बाद साबरमती के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ट्रेन संख्या 09027/09028 बांद्रा टर्मिनल-मालदा टाउन विशेष बुधवार को सुबह 11 बजे चलकर आगरा फोर्ट होते हुए बृहस्पतिवार सुबह 10:50 बजे टूंडला पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन इटावा, कानपुर होते हुए मालदा टाउन के लिए रवाना होगी। मालदा टाउन से शाम 5:30 बजे चलकर रविवार 9:30 बजे टूंडला पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद आगरा फोर्ट, भरतपुर होते हुए सोमवार 6:15 बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें