टूंडला स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाते स्वच्छता मित्रसंवाद
टूंडला। रेलवे द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत बुधवार को टूंडला रेलवे स्टेशन पर एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को जागरूक किया और उनसे कूड़ा-कचरा केवल कूड़ेदान में डालने की अपील की। अभियान के तहत, रेलवे कॉलोनियों में भी डोर-टू-डोर टीमें भेजी गईं। इन टीमों ने घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और उन्हें कचरा प्रबंधन के सही तरीकों की जानकारी दी। इस पहल का उद्देश्य रेलवे परिसर और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है। संवाद