टूंडला। रेल प्रशासन ने पूर्वांचल के महापर्व छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है, जिससे टूंडला और आसपास के यात्रियों को खासा लाभ मिलेगा। प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 09721 जयपुर-भागलपुर स्पेशल 11 नवंबर को दोपहर 12:45 बजे चलकर शाम 06:40 बजे टूंडला पहुंचेगी, जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 09722 भागलपुर से 18 नवंबर को चलकर अगले दिन शाम 08:55 बजे टूंडला जंक्शन आएगी। इसी प्रकार, ट्रेन नंबर 09427 अहमदाबाद-राजगीर अनारक्षित स्पेशल 10 नवंबर को मध्यरात्रि 12:55 बजे चलकर शाम 04:22 बजे टूंडला पहुंचेगी और वापसी में ट्रेन नंबर 09428 राजगीर से 11 नवंबर को दोपहर 02:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 07:58 बजे टूंडला जंक्शन आएगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले एनटीईएस या हेल्पलाइन से ट्रेनों की स्थिति जांचने का अनुरोध किया है। संवाद