फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वंदे भारत की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत, परिजन को मिली सहायता राशि

Tue, 12 May 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पास सोमवार को ड्यूटी पर जाते समय वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से पोटर अनीश बाबू (50) की मौके पर ही मौत हो गई। मूल रूप से इटावा के निवासी और वर्तमान में टापाकलां में रह रहे अनीश बाबू मैनपुरी के कोसमा स्टेशन पर तैनात थे। हादसे की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। जीआरपी थानाध्यक्ष शेर सिंह ने बताया कि विधिक कार्यवाही के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। वहीं, रेलवे प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतक की पत्नी को अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें