फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रेल प्रशासन ने चलाईं दो साप्ताहिक विशेष ट्रेन

Fri, 19 Dec 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
टूंडला। प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नंबर 02417 प्रयागराज–शकूरबस्ती विशेष ट्रेन 21 दिसंबर से 28 दिसंबर तक चलेगी। 02418 शकूरबस्ती-प्रयागराज विशेष ट्रेन 22 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलेगी। अप में टूंडला सुबह 6:20 बजे सोमवार व शनिवार को आएगी। वहीं, डाउन में उन्हीं दिनों में शाम 7:40 बजे टूूंडला पहुंचेंगी। यह ट्रेन दोनों ओर से तीन-तीन फेरे लेगी। इस ट्रेन में एसएलआर दो, सामान्य चार, स्लीपर छह, एसी तृतीय पांच, इकॉनमी पांच सहित 22 कोच होंगे। वहीं, ट्रेन नंबर 02275 प्रयागराज-शकूरबस्ती विशेष ट्रेन 20 से 27 दिसंबर तक शनिवार व बृहस्पतिवार को चलेगी। जो टूंडला रविवार व शुक्रवार को सुबह 6:20 बजे टूंडला पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 02276 शकूरबस्ती-प्रयागराज विशेष ट्रेन 21 से 28 दिसंबर रविवार व शुक्रवार को चलेगी। जो उन्हीं दिनों में शाम 7:40 बजे टूंडला पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसएलआर एक, एसएलआरडी एक, सामान्य चार, स्लीपर छह, एसी तृतीय तीन, इकॉनमी तीन कोच सहित 19 कोच होंगे। यह ट्रेन दोनों ओर से तीन-तीन फेरे लेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें