फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफिया मिस दाऊदयाल, नेहा ने जीता मिस फेयरवेल का खिताब

विज्ञापन
राफिया मिस दाऊदयाल, नेहा ने जीता मिस फेयरवेल का खिताब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष एवं एमए में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया। वहीं, एमए उत्तरार्द्ध और बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं को विदाई दी गई। इस मौके पर कई छात्राएं खुश नजर आईं तो कुछ भावुक। इस लम्हे को यादगार बनाने के लिए छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ उन्मीत अरोरा ने किया। छात्राओं ने मनमोहक अंदाज में सरस्वती वंदना की प्रस्तुती दी।  रेनू राठौर और संगीता ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। कविताएं, देशभक्ति गीत, नृत्य, राधकृष्ण नृत्य, लोकनृत्य एवं आध्यात्मिक भक्ति से ओतप्रोत नृत्यानाटिकाओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा मिस दाऊदयाल एवं मिस फेयरवेल का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ रेनू सिंह, डॉ निशा अग्रवाल, डॉ रूमा चटर्जी रही। मिस दाऊदयाल का खिताब राफिया हाशमी के नाम रहा। मिस फेयरवेल का खिताब नेहा बघेल के सिर पर सजा। प्रतियोगिता संयोजिका डॉ विनीता यादव रहीं। प्राचार्या उन्मीत अरोरा ने कहा कि  छात्राओं को जीवन पथ पर अग्रसारित होना चाहिए। उन्होंने नवीन छात्राओं के स्वागत के लिए आशीष वचन कहे। रंगारंग कार्यक्रमों का संयोजन संगीत विभाग से डॉ रुमा चटर्जी, डॉ वाणी कौशिक, ऋषि कुमार ने किया। कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ विनीता गुप्ता, डॉ रजनी बंसल, डॉ शालिनी, डॉ प्रेमलता, डॉ इंद्रा गुप्ता ने सहयोग दिया। डॉ गरिमा, डॉ अर्चना, डॉ निधि गुप्ता, डॉ नम्रमा त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें