फिरोजाबाद। संसद में राहुल गांधी द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर हिंदुओं में रोष व्याप्त हो गया है। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी के विरोध में नोरबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्हें होश में रहने की नसीहत तक दे डाली। मंगलवार को फिरोजाबाद के बंबा चौराहे कोटला रोड पर विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने विरोध जाते हुए नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष दिनेश जादौन ने कहा कि राहुल गांधी को ऐसे बयान देना बंद कर दें। हिंदुओं की संख्या बहुतायत हैए वह संसद की गरिमा को बनाए रखें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यदि हिंदू होते तो ऐसा बयान न देते। वह कहते हैं कि हिंदू हिंसा करते हैं, जबकि वास्तविकता में हिंदू कभी हिंसा का पक्षधर नहीं होता। वह सभी त्योहार प्रेम से मनाते हैं। राहुल गांधी होश में रहें। उन्होंने राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने की मांग की।
महानगर अध्यक्ष गेंदालाल राठौर ने कहा कि हिंदू से बड़ा शांतप्रिय दूसरा नहीं है। विरोध प्रदर्शन के दाैरान महामंत्री संजय भारद्वाज, दीपक, अवधेश वाल्मीकि, रामगोपाल राठौर, रामकेश झा, यतनेश राठौर, अजय ओझा, हरिओम राठौर, लायक सिंह शंखवार, केशवदेव शंखवार, संतोष, सतेंद्र कुमार, अजय, नाहर सिंह तोमर, चंद्रशेखर कश्यप, योगी राजपूत आदि माैजूद रहे।