फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रो. रामगोपाल यादव बोले, एग्जिट पोल के नाम पर भ्रमित रह रही भाजपा

Tue, 04 Jun 2024 02:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रो. रामगोपाल यादव बोले, एग्जिट पोल के नाम पर भ्रमित रह रही भाजपा
विज्ञापन


फिरोजाबाद। मतगणना शुरू होने से पहले फिरोजाबाद पहुंचे सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एग्जिट पोल के सहारे लोगों को भ्रमित करना बताया। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतने जा रहे हैं। इंडिया गठबंधन बहुमत आने जा रहा है। नरेंद्र मोदी की विदाई तय है। एग्जिट पोल तो कुछ है ही नहीं। एग्जिट पोल को लेकर उन्होंने कहा कि उसकी स्थिति तो ऐसी है कि हरियाणा में 10 सीट हैं और वहां एग्जिट पोल 13 सीट दे रहा है। एग्जिट पोल झूठ है। प्रदेश में गठबंधन 60 सीट जीत रहा है। पूरे देश में 300 से अधिक सीटें गठबंधन जीतने का काम करेगा। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि पारदर्शिता, निष्पक्ष तरीके से मतगणना कराएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें