फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 200 पलंग के नए वार्ड को शुरु करने की तैयारी, प्राचार्य ने देखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज परिसर में 100 शैय्या अस्पताल के बराबर बनी नवनिर्मित बिल्डिंग में 200 पलंग का नया वार्ड जल्द शुरू करने की तैयारी है। प्राचार्य डा. बलवीर सिंह ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने 100 शैय्या अस्पताल में संचालित महिला अस्पताल और बच्चा वार्ड को नए वार्ड में शिफ्ट करने पर मंथन किया।
विज्ञापन

कोविड की आहट पर हर बार कोविड वार्ड अस्पतालों में तैयार किए जाते हैं। ऐसे में 100 शैय्या अस्पताल को स्थायी तौर पर कोविड वार्ड बनाने की तैयारी है। प्राचार्य डा. बलवीर सिंह ने वार्डों में जाकर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने अधीनस्थों के साथ मंथन किया कि 100 शैय्या अस्पताल में संचालित व्यवस्था को नई बिल्डिंग में शुरू किया जाए। उन्होंने टीबी वार्ड का भी निरीक्षण किया। यहां पर शौचालयों में गंदगी मिली। टीबी वार्डों की छतों से पानी टपकने की समस्या पर ठेकेदार को बुलाकर छतों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें