फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दर्द से अस्पताल के गेट पर कराहती रही गर्भवती, नहीं सुनी गुहार

Sun, 09 Jun 2024 01:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्द से अस्पताल के गेट पर कराहती रही गर्भवती, नहीं सुनी गुहार
विज्ञापन

दो घंटे तक गुमराह करते रहे स्वास्थ्यकर्मी, फोन पर जुटे रहे चिकित्सक
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज के सौ शैया अस्पताल के गेट पर गर्भवती महिला दर्द से कराहती रही। स्वास्थ्यकर्मी उसकी सुनने को तैयार नहीं थे। काफी देर बाद उसे अंदर लिया तो फिर खतरे का हवाला देकर आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हुसैनी मोहल्ला निवासी अजहर अपनी पत्नी गिजाला के नौ महीने की गर्भवती होने पर शुक्रवार रात मेडिकल कॉलेज के सौ शैया अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल के गेट पर महिला काफी देर तक दर्द से कराहती रही, लेकिन कोई उसकी सुनने वाला नहीं था। अजहर ने बताया कि कुछ लोगों के हस्तक्षेप करने के करीब डेढ़ घंटे बाद उसकी पत्नी को अंदर ले जाया गया। जहां कागजी कार्रवाई में ही काफी समय निकाल दिया गया। स्वास्थ्यकर्मी और महिला चिकित्सक फोन में व्यस्त थीं। काफी मिन्नतें करने के बाद उसकी पत्नी का उपचार किया। इसके बाद खतरे का हवाला देकर उसे आगरा रेफर कर दिया। इस बारे में सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर कोई मामला आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें