फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रसव के बाद गर्भवती की माैत, परिजन ने किया हंगामा

Tue, 22 Oct 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी पर परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजन को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एटा थाना सकरौली के गांव धर्मपुर निवासी मीना उर्फ कामिनी (26) का मायका थाना मक्खनपुर के गांव इंदुमई में है। उसे प्रसव पीड़ा होने पर पति फिरोजाबाद ले आया था और दक्षिण क्षेत्र के पुष्पा देवी हाॅस्पीटल में सोमवार को भर्ती करा दिया था। जहां ऑपरेशन के बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया था। मंगलवार को अचानक महिला की हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उस पर पहले से एक बेटा भी है। थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें