फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा 25 को

Sun, 23 Jul 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट की परीक्षा में शामिल छात्रों के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि बोर्ड ने घोषित कर दी है।
विज्ञापन


प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 जुलाई को कराई जाएंगी। हाईस्कूल इंप्रूवमेंट एवं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों के प्रोजेक्ट आधारित प्रयोगात्मक परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा 25 जुलाई को संपादित कराई जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना ने कहा है कि स्कूल प्रधानाचार्य हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन के विषयवार अंकों की सूची 25 जुलाई को शाम चार बजे तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करेंगे।
विज्ञापन



इन केंद्रों पर होगी प्रयोगात्मक परीक्षा
इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के परीक्षार्थियों की जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा 25 जुलाई को सुबह दस बजे से पाली इंटर कॉलेज शिकोहाबाद में होगी। गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा एमजी बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज में होगी। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट के फॉर्म भरने वाले परीक्षार्थी पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्र पर समय से उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल हों। प्रयोगात्मक परीक्षा के परीक्षकों को परीक्षा के प्राप्तांकों से संबंधित ओएमआर सीट को क्षेत्रीय कार्यालय में 28 जुलाई तक जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें