फिरोजाबाद। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सद्भावना वेलफेयर सोसाएटी द्वारा कोतवाली दक्षिण को पीपीई किट प्रदान की गई। इससे वह सुरक्षा के दौरान कोरोना से अपना वचाव कर सके। इस दौरान सोसाएटी के पदाधिकारी निर्भय गुप्ता ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन रात ड्यूटी कर जहां लोगों को लॉकडाउन का पालन करा रहे है। वहीं पॉजिटीव केस मिलने पर पीड़ित को उपचार के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचाते है। ऐसे में पुलिस के पास अपने बचाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इसको लेकर कोतवाल दक्षिण को पीपीई किट प्रदान की गई। इस दौरान प्रशान्त गुप्ता,बृजेश गुप्ता,योगेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।