फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बारिश से चरमराई बिजली व्यवस्था

Wed, 21 Jun 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मानसून की पहली बारिश में ही शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। जनपद में सोमवार को देर शाम से हो रही बारिश के चलते कई फीडर पूरी रात बंद रहे। पेड़ और पोल टूटने के कारण 50 से ज्यादा स्थानों पर फॉल्ट हुए। इस कारण पूरी रात और दिन में फीडर ब्रेकडाउन में रहे। कई स्थानों पर 18 घंटे बाद तक विद्युत सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी। इस कारण पेयजल संकट भी गहरा गया। देर शाम तक विद्युत विभाग फॉल्ट को ठीक करने में जुटा रहा। शहर के अधिकांश क्षेत्रों में मध्य रात्रि से पहले ही विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। बुरा हाल ग्रामीण अंचलों का रहा जहां लगभग 18 से 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। भीषण गर्मी के दौरान बिजली के गायब रहने से लोगों की रात्रि की नींद उड़ गई। शहर के इंडस्ट्रियल एलाके फीडर में सोमवार को रात्रि से ही सप्लाई बाधित रही। इस कारण हिमांयूपुर, आद्योगिक क्षेत्र, जैन नगर सहित आधा दर्जन मोहल्लों में बिजली सप्लाई बंद रही। छारबाग फीडर भी ब्रेकडाउन में चला गया। पुरुषोत्तम बिहार के कोहिनूर रोड, बौद्घनगर फीडर भी देर शाम तक ब्रेकडाउन में रहे। सुहागनगर फीडर में सोमवार को रात्रि में हर दस मिनट में ट्रिप करता रहा। देहात क्षेत्र के नेपई में एक पोल टूटकर नीचे गिर गया। नेपई फीडर पूरी रात्रि और दिन में भी बंद रहा। जाखई फीडर में पेड़ टूटने से सप्लाई बाधित रही। इस फीडर को तीन बार ब्रेकडाउन से बाहर लाया गया। लेकिन, पेड़ की टहनियां टकराने से विद्युत सप्लाई को सुचारू करने में मशक्कत करनी पड़ी। रेपुरा फीडर, लेबर कॉलोनी फीडर पर भी विद्युत सप्लाई बंद रही। मक्खनपुर क्षेत्र में 14 घंटे तक विद्युत सप्लाई बंद रही। बिजली न आने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। सबसे ज्यादा दिक्कत पेयजल की हुई। वहीं, लोगों के इन्वर्टर और मोबाइल भी बंद हो गए।
विज्ञापन

-
-बारिश होने के कारण शहर और देहात क्षेत्रों के सभी फीडर बंद किए गए। बारिश थमने के बाद सप्लाई को सुचारू कर दिया गया। कई फीडर ब्रेकडाउन में हैं, उनको ठीक करने का कार्य किया जा रहा है।
एनपी सिंह, एसई ग्रामीण विद्युत विभाग
-
20 से अधिक मोहल्लों में पेयजल सप्लाई रही बाधित
फिरोजाबाद। रात भर हुई बिजली कटौती ने मंगलवार की सुबह शहर के कई 20 मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। सोमवार की देर शाम को तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की वजह से शहर के विभिन्न हिस्सों सैलई, सत्यनगर टापा, रसूलपुर,नगर निगम परिसर और पुरानी मुंसिफी (गढ़ैया) आदि जगहो. पर सथापित पानी की टंकियों में पानी नहीं पहुंचा। इसका असर मंगलवार की सुबह शहर के सुभाष कॉलोनी, दुर्गानगर, रसूलपुर,सरस्वतीनगर, झलकारी नगर, शीतल खां रोड, भीमनगर, दम्मामल नगर, हनुमान रोड,जलेसर रोड और मोहल्ला दुली सहित कई अन्य मोहल्लों में पानी की सप्लाई घरों तक नहीं पहुंची। लोग पानी की सप्लाई के लिये परेशान रहे। हालांकि शाम के वक्त अधिकांश जगहों पर पानी की सप्लाई सुचारू हो गई। लेकिन कुछ जगहों खास तौर पर नई आबादी वाले मोहल्लों में लोगों ने मटमैला और झागदार पानी आने की शिकायतें दर्ज कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें