फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नहा रही महिला के घर में घुसे गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल

Mon, 31 Jul 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जसराना। थाना जसराना क्षेत्र की चौकी पाढम के एक गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला ने पुलिसकर्मियों पर उस समय घर में घुसने का आरोप लगा रही है जब वह नहा रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने महिला के पति पर मारपीट का मामला दर्ज होने की बात कही।थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का और पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला अंतरंग कपड़े पहने हुए हैं। जबकि घर से एक पुलिसकर्मी निकलते हुए दिख रहा है। महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मी उसके घर में उस समय घुसे जब वह बाथरूम में नहा रही थी। वहीं महिला ने दूसरा वीडियो जारी कर चौकी इंचार्ज एवं अन्य पुलिसकर्मियों पर दबाव डालने का भी आरोप लगाया। महिला का कहना है कि 18 जुलाई को गांव में ही मौजूद एक डॉक्टर के द्वारा उसके साथ छेड़खानी की वारदात की गई थी। जिसकी रिपोर्ट नहीं लिखने पर उसने पूरे मामले को लेकर एसएसपी फिरोजाबाद को अवगत कराने के साथ अदालत में भी मुकदमा दायर करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। चौकी इंचार्ज एवं पुलिसकर्मी पेशी पर न जाने के लिए दबाव बनाने आये थे। सीओ जसराना राजवीर सिंह का कहना है कि महिला के पति पर थाना जसराना में मामला दर्ज है। महिला का पति फरार चल रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिस दबिश देने गई थी। वीडियो में भी पुलिसकर्मी दरवाजे पर दिख रहा है। महिला द्वारा छेड़खानी करने का आरोप लगाने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें