फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिस का शिकंजा, 8 वाहन सीज और 15 के चालान

Sun, 10 May 2026 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में शनिवार रात फिरोजाबाद पुलिस और आरटीओ विभाग ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। टूंडला टोल प्लाजा और गुराऊ पर चली इस कार्रवाई के दौरान ब्रीथ एनालाइजर मशीन से वाहन चालकों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर टीम ने 8 वाहनों को सीज कर दिया, जबकि 15 वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए चेतावनी दी कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह का सख्त अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें