फिरोजाबाद। मटसैना थाना पुलिस और राजस्व टीम ने सोमवार को शातिर अपराधी एवं गैंगलीडर दौजीराम की 16 लाख 23 हजार 860 रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर ली। अभियुक्त दौजीराम निवासी दतौंजीखुर्द, थाना लाइनपार के खिलाफ थाना लाइनपार में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज था। पुलिस और राजस्व टीम ने मौजा शंकरपुर पहुंचकर अभियुक्त की कृषि भूमि को ढोल बजवाकर और जब्तीकरण का बोर्ड लगाकर सील कर दिया। अभियुक्त के खिलाफ जुआ अधिनियम, आर्म्स एक्ट, मारपीट और धमकी सहित अलग-अलग थानों में करीब आधा दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं। संवाद