फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गैंगस्टर दौजीराम पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 16.23 लाख की संपत्ति कुर्क

Mon, 08 Jun 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मटसैना थाना पुलिस और राजस्व टीम ने सोमवार को शातिर अपराधी एवं गैंगलीडर दौजीराम की 16 लाख 23 हजार 860 रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर ली। अभियुक्त दौजीराम निवासी दतौंजीखुर्द, थाना लाइनपार के खिलाफ थाना लाइनपार में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज था। पुलिस और राजस्व टीम ने मौजा शंकरपुर पहुंचकर अभियुक्त की कृषि भूमि को ढोल बजवाकर और जब्तीकरण का बोर्ड लगाकर सील कर दिया। अभियुक्त के खिलाफ जुआ अधिनियम, आर्म्स एक्ट, मारपीट और धमकी सहित अलग-अलग थानों में करीब आधा दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें