फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चाय की चुस्कियां लेती रही पुलिस, जाम में कराहते रहे मरीज

Sat, 25 Nov 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। शहर का मुख्य बाजार ही नहीं सुभाष चौराहे हर समय जाम के झाम से जूझ रहा है। शुक्रवार को सुभाष चौराहे से तहसील तक करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान थाना पुलिस व पालिका ईओ सुभाष चौराहे पर ही चाय की चुस्कियां लेते रहे। वहीं एंबुलेंस में मरीज कराहते रहे। शुक्रवार को वाहनों के आड़े-तिरछे फंसने पर सुभाष चौराहे पर जाम लग गया। यह जाम कुछ ही देर में तहसील तक पहुंच गया। जाम में एटा से आगरा मरीज ले जा रही एंबुलेंस व अन्य वाहन जहां-तहां फंस गए। लेकिन पुलिस को इससे कोई सरोकार नहीं था। इस बीच सुभाष चौराहे पर ठीक पुल के नीचे पुलिस व पालिका ईओ चाय की चुस्कियां लेते नजर आए। जाम में फंसे लोग कराह रहे थे, वहीं पुलिस को इससे कोई सरोकार नहीं था। जबकि सुबह 11 बजे तहसील जाते हुए एसडीएम की गाड़ी भी सुभाष चौराहे पर जाम में फंसी थी। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार का कहना है कि अगर पुलिस ड्यूटी में लापरवाही बरत रही है तो इसकी जांच कराकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें