फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपी पर शिकंजा कसने की तैयारी में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अधिवक्ता शिव शंकर दुबे की हत्या के मुख्य आरोपी धर्म सागर पर पुलिस ने शिकंजा कस रही है। आरोपी को जेल भेजने के साथ ही तीसरे आरोपी की पुलिस तलाश में जुटी है। आरोपी के गिरोह को सूचीबद्ध करने के साथ ही एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी को अफसरों की हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन

दक्षिण थाना क्षेत्र के गांव लालऊ निवासी अधिवक्ता शिव शंकर दुबे की 19 दिसंबर की सुबह उस वक्त बैंदी गांव को जाने वाले मार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक अधिवक्ता के भाई की तहरीर पर दक्षिण थाना पुलिस ने भीमनगर निवासी धर्म सागर को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुख्य आरोपी धर्म सागर और उसके भांजे को पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वहीं एक अन्य आरोपी की पुलिस तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष दक्षिण राजेश पांडेय ने बताया कि तीसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इसके साथ ही धर्म सागर के गिरोह को सूचीबृद्ध करने के साथ ही उस पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के लिए पुलिस अफसरों ने हरी झंडी दे दी है। आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में जल्ट चार्टशीट भी दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें