फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी भी नहीं कर रही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना वायरस से बचाव और इसकी चेन तोड़ने के लिए शासन द्वारा जहां 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सख्ती से लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन भी करा रहे हैं। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वह घरों से बाहर न निकलें और एक-दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाए रहे। लेकिन पुलिस विभाग के अंग कहे जाने वाले होमगार्ड इसका पूर्ण रुप से पालन करते नजर नहीं आ रहे। कुछ इस तरह का एक नजारा शनिवार सुबह दस बजे करीब रसूलपुर थाने के समीप देखने को मिला। आसफाबाद की ओर से आ रहे बाइक सवारों को थाने के समीप खड़े होमगार्ड के एक जवान ने रोक लिया। बाइक पर पहले से ही दो युवक सवार थे। होमगार्ड को रसूलपुर थाने से नगला बरी की ओर आना था। बाइक पर पहले से ही दो युवक बैठे हुए थे। होमगार्ड द्वारा बाइक सवारों को रुकने का संकेत दिया गया। तो बाइक सवारों ने बाइक को थाने के पास ही रोक लिया। पूछताछ करने के बाद होमगार्ड भी उसी बाइक पर बैठकर नगला बरी की ओर चल दिया। जबकि बाइक पर पहले से ही दो युवक और बैठे थे। होमगार्ड के बैठने के बाद बाइक सवारों की संख्या तीन हो गई थी। एक बाइक पर तीनों लोग बैठकर नगला बरी की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें