टूंडला। लाइनपार क्षेत्र स्थित भक्ति गढ़ी में शुक्रवार सुबह 11:30 बजे इटावा के चौबिया की मूल निवासी और हाल गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी सरोज अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ रास्ता भटक गई थी। स्टेशन का एक जैसा भ्रम होने के कारण वह गाजियाबाद की बजाय टूंडला स्टेशन पर उतर गई थी और भटकते हुए भक्ति गढ़ी रोड तक पहुंच गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और मानवीयता दिखाते हुए महिला व उसके बच्चे को सुरक्षित स्टेशन ले जाकर गाजियाबाद जाने वाली ट्रेन में बैठाया, जिस पर महिला ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। संवाद