फिरोजाबाद। आलू की बोरियों से लोड डीसीएम को पुलिस ने गांधी पार्क चौराहा पर रोका। इस बीच मंडी समिति के अफसर भी मौके पर पहुंचे। डीसीएम में लदी आलू की बोरियां बजरिया स्थित सब्जी मंडी जा रहीं थीं। मामले की जांच पड़ताल के बाद डीसीएम को पुलिस ने छोड़ दिया।
शनिवार रात उत्तर थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक डीसीएम में आलू की बोरियां है जो चोरी की बताई जा रहीं हैं। क्योंकि इनको आधी कीमत पर बिक्री किया जा रहा था। चोरी का आलू बिकने की जानकारी होते ही इलाका पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने डीसीएम को गांधी पार्क चौराहा के समीप रोक लिया। जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस डीसीएम को थाने पर ले गई। यहां पर मंडी समिति के अफसरों को बुला लिया गया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने डीसीएम को थाने से छोड़ दिया।
थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि सूचना मिली थी कि डीसीएम में आलू की बोरियां चोरी करके ले जाई जा रहीं हैं। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि वह आलू की बोरियां चोरी की नहीं थीं। आढ़तियां द्वारा कम दामों पर कटपीश के आलू खरीदे थे। जिनको सब्जी मंडी लेकर जा रहा था।