फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिस ने पकड़ा डंपर, भाकियू ने घेरा थाना

Mon, 01 Apr 2024 05:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना रजावली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अधूरे कागजात पर शनिवार रात डंपर पकड़ा। उसे छोड़ने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सिफारिश की थी। मगर पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा। इसके बाद रविवार को काफी संख्या में पदाधिकारियों एकत्रित होकर रजावली थाने पहुंच गए। उन्होंने थाने का घेराव करते हुए धरना दिया। जानकारी पर पहुंचे अधिकारियों ने मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन


रजावली थाना पुलिस ने शनिवार रात चौराहे पर चेकिंग करते समय एक डंपर पकड़ा था। जिसके दस्तावेज अधूरे थे। जानकारी के अनुसार उक्त डंपर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी का था। पुलिस के पास उक्त डंपर को छोड़ने के लिए फोन आया, लेकिन पुलिस ने उस डंपर को नहीं छोड़ा। इसके बाद भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानूप्रताप सिंह ने एटा, आगरा और फिरोजाबाद के पदाधिकारियों से थाने पहुंचने को कहा। उन्होंने थाने का घेराव करते हुए धरना शुरू कर दिया।

पुलिस जुर्माना वसूलकर डंपर को रविवार सुबह ही छोड़ चुकी थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष और पुलिस के बीच काफी देर तक बहस हुई। जानकारी पर एसडीएम टूंडला शिवध्यान पांडेय और सीओ अनिवेश सिंह थाने पहुंच गए। उन्होंने सभी को समझाया। पचोखरा और नारखी थाने का फोर्स भी मौके पर ही रहा। सीओ ने बताया कि सभी को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था और धरना भी समाप्त करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें