फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चोरी के आरोपी तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 14 Dec 2023 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। स्कूल से हो रही चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुए थाना जसराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर चोरी के आरोपी तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया पूरा सामान भी बरामद किया है। थाना जसराना के गांव जाजूमई निवासी ज्ञानेंद्र सिंह का शिकोहाबाद मुस्तफाबाद मार्ग पर सीबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल है। ज्ञानेंद्र ने स्कूल में चोरी होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कई दिन से उसके विद्यालय में चोरी की घटना हो रही है। जिसमें विद्यालय में रखे सामान को चुराया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की सुरागगशी के लिए टीमें लगाई तो देवेंद्र निवासी दिहुली थाना जसराना, रंजीत निवासी बछगांव थाना नारखी, हीर उर्फ सुनील निवासी दिहुली थाना नारखी के नाम सामने आए।
विज्ञापन

12 घंटे के भीतर पुलिस ने जाजूमई पुल के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को तीनों के पास से एक स्टेपनी, गेंहू की बोरी, प्लास्टिक की केन मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय मिश्रा ने बताया 12 घंटे के अंदर चोरी की घटना का खुलासा कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें