फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: लूट के उद्देश्य से घूम रहे चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड के दौरान किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। पुलिस एवं एसओजी टीम को मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी लूट के इरादे से घूम रहे थे। पुलिस ने तमंचा, कारतूस एवं बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन

थाना जसराना प्रभारी सचिन कुमार एवं एसओजी टीम को सूचना मिली कि दो बाइकों पर चार लोग लूट के इरादे से घूम रहे हैं। पुलिस एवं एसओजी ने जसराना घिरोर मार्ग पर औंछा चौराहे पर युवकों की घेराबंदी की तो उन्होंने फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चारों को पकड़ लिया। उनके पास से पुलिस को चार तमंचे, छह कारतूस, दो बाइकें मिलीं।
सीओ कमलेश कुमार ने बताया चारों पर लूट, हत्या, अपहरण जैसी धाराओं में फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और आगरा में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दुर्वेश उर्फ दुर्गेश निवासी नगला नरैनी थाना सिरसागंज, मोनू उर्फ जितेंद्र निवासी पुठियां थाना जसवंतनगर इटावा, वली मोहम्मद निवासी रतीगढी थाना रजावली, शेर सिंह उर्फ चीकू निवासी नारखी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसओजी प्रभारी नितिन त्यागी के भी निर्देशन में कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

वारदात करने के बाद चले जाते थे दूसरे शहर
जसराना। थाना प्रभारी ने बताया आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद दूसरे शहर चले जाते थे। वहां वारदात को अंजाम देकर अगले शहर में चले जाते थे। मामला बढ़ने पर कुछ दिन लिए छिप जाते थे। चारों आरोपियों में दुर्वेश उर्फ दुर्गेश गैंग का सरगना है।
डीके गुप्ता हत्याकांड का मास्टरमाइंड था दुर्वेश
पकड़े गए चार आरोपियों में से दो नारखी में हुई व्यापारी हत्याकांड में आरोपी थे। दुर्गेश हत्याकांड का मास्टरमाइंड था। 16 अक्तूबर 2020 को डीके गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें पुलिस जांच में दुर्गेश उर्फ दुर्वेश के साथ वली मुहम्मद के नाम सामने आए थे। पुलिस ने वली मुहम्मद को जेल भी भेजा था। पुलिस के अनुसार दुर्गेश ने ही हत्या का प्लान तैयार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें