फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की चाह पिता बना पापी: तांत्रिक के कहने पर मासूम को किया अगवा, पत्नी बोली- पांच दिन पहले हुई है दूसरी बेटी

Fri, 06 Jan 2023 05:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबद में बेटे की चाहत में पागल युवक ने घर के बाहर खेल रहे मासूम का अपहरण कर लिया। वह मासूम को लेकर तांत्रिक तक पहुंचता, इससे पहले पुलिस उस तक पहुंच गई और गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले में बेटे की चाहत ने युवक को अपराधी बना दिया। दो बेटी होने के कारण वह हताश हो गया और तांत्रिक के चक्कर में पड़ गया। बेटे की चाहत में उसने गुरुवार को परिवार के साथ झुग्गी में रह  एक बच्चे का अपहरण कर लिया। वह उसे लेकर तांत्रिक के पास जा रहा था। गनाीमत रही कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया अन्यथा मासूम तांत्रिक की भेंट भी चढ़ जाता।

दो बेटियों का पिता है आरोपी 

पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी प्रीती ने दो बेटियों को जन्म दिया। दो बेटियां होने के कारण वह हताश हो गया। इसी बीच वह एक तांत्रिक से मिला। उसके बताए अनुसार उसने बच्चे का अपहरण किया, लेकिन कुछ लोगों ने उसे बच्चे को ले जाते हुए देख लिया। इसके बाद लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन घंटे में ही आरोपी को ढूंढ निकाला। आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया है।  
विज्ञापन


पति के गिरफ्तार होने की जानकारी होते ही पत्नी प्रीती अपनी पांच दिन की बेटी को लेकर थाना पहुंची। वह पति की करतूत पर पश्चाताप करने लगी। उसने बताया कि उसने काफी समझाया लेकिन उसकी नहीं सुनी। पति को जेल जाते देख उसकी पत्नी और परिवार के लोग मायूस होकर घर लौट गए।

तीन घंटे में पुलिस ने अपृहत बच्चा किया बरामद

झोपड़ी के बाहर खेल रहे 5 वर्षीय मासूम को एक युवक बहला फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठा ले गया। बालक नहीं दिखा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। कहीं सुराग न मिलने पर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महज तीन घंटे में बालक को बरामद कर अपहृता को गिरफ्तार कर लिया। बालक के बरामद होने पर पीड़ित परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

ज्ञात हो कि स्टेशन रोड पर रॉयल गार्डन के बाहर सनीराम परिवार के साथ झोपड़ी में रहता है। वह मूर्ति बनाकर बेचने का कारोबार करता है। उसको दो बेटे और एक बेटी है। उसका छोटा बेटा विकास (5) गुरुवार को झोपड़ी के पास खेल रहा था। लगभग दो बजे के करीब एक युवक आया और बालक को चॉकलेट दिलाने के बहाने उसे अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया। जब काफी देर तक बच्चा नहीं मिला तो उसके परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। 

आरोपी भेजा गया जेल 

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बालक को बरामद करने की कवायद शुरू कर दी। चंद घंटे में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्र के निर्देशन में एसआई अंकित मलिक ने बालक को बरामद कर आरोपी अपहृत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अपहरण में प्रयुक्त की गई बाइक को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी का नाम आकाश पुत्र राम किशोर निवासी धर्मशाला, थाना जैतपुरा, जिला आगरा है। 
विज्ञापन


बालक को सकुशल मिलने पर परिवार में खुशी की लहर
पीड़ित सनीराम ने बताया कि उसके बालक के लापता होने से उसके परिवार में मायूसी छा गई थी। उसकी पत्नी और बच्चों के साथ परिवार के अन्य लोग भी परेशान थे। उसने तलाशने के बाद थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बालक को बरामद कर लिया। उसने पुलिस का शुक्रिया अदा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें