फिरोजाबाद। लॉकडाउन के समय सामाजिक दूरी का पालन कराने को पुलिस टीमें बैंक व एटीएम केंद्रों के बाहर सक्रिय रहीं। इस दौरान पैसा निकालने के लिए आने वाले लोगों को दूरी बनाकर बैंक के अंदर जाने की सलाह दी। बाईपास रोड पर स्थित एसबीआई, पीएनबी बैंक, सिंडीकेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ कई बैंकों के बाहर इसी तरह का नजारा भी देखने को मिला। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने सामाजिक दूरी का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है।