फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में जहरीले कीड़ा के काटने से एक युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमर सिंह(45) गांव महलई थाना रामगढ़ का निवासी था। बीती रात को खेत की रखवाली करते वक्त अमर सिंह को किसी जहरीले कीड़ा ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन गंभीर हालत मे उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर ले गये। जहां उपचार के दौरान अमर सिंह की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर थाना पुलिस ने किसान अमर सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया ।
-