बच्चों को जकड़ रहा निमोनिया
फिरोजाबाद। तापमान गिरने के साथ ही बच्चों को सर्दी-खांसी जकड़ रही है। समय पर इलाज नहीं होने से बच्चे निमोनिया के शिकार हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज का बाल रोग वार्ड फुल है। अधिकांश मरीजों को भांप दी जा रही है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर बाल रोगियों को वार्डों में भर्ती कराया जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि इस बार इलाज के बाद भी खांसी जल्द ठीक नहीं हो रही है। ओपीडी में औसतन 70 से 75 मरीज पहुंचते हैं, लेकिन ठंड बढ़ने पर यह संख्या दोगुनी हो गई है। वहीं, एसएनसीयू में भी क्षमता से अधिक बच्चे भर्ती हैं। दिसंबर में 135 बच्चे एसएनसीयू में भर्ती किया जा चुके हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एलके गुप्ता ने बताया कि ठंड में बच्चों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। संवाद