फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में पीएम ने छात्रों को भेजा बधाई पत्र

Wed, 07 Jun 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें सिरसागंज पब्लिक स्कूल के चार छात्रों ने परीक्षा पर चर्चा विषय पर निबंध लिखा। छात्रों द्वारा लिखे गये निबंध को प्राधान मंत्री कार्यालय द्वारा प्रधानमंत्री की तरफ से बधाई पत्र भेजा है। जिसे प्राप्त कर विद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मीचंद्र यादव ने छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन



यह प्रतियोगिता अप्रैल माह में हुई थी। जिस पर छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए निबंध लिख कर पीएमओ कार्यालय में भेजा था। छात्रों के निबंध को देखने के बाद पीएमओ कार्यालय द्वारा चारों छात्रों को अलग-अलग बधाई पत्र भेज कर उन्हें बधाई है। पत्र में लिखा है कि परीक्षा पे चर्चा में हिस्सा लेने और इस विषय पर अपने विचार साझा करने के लिए आपका धन्यवाद। आप जैसे युवा साथियों के विचारों को जानना समझना हमेशा उत्साहजनक होता है। बधाई पत्र मिलने के बाद प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने छात्रों, स्टाफ और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। जिन छात्रों को प्रधानमंत्री द्वारा बधाई संदेश भेजा गया है उनमें अनुज कुशवाह, भूमी यादव, अनुज यादव, प्रतीक्षा शामिल हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें