फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पीएम बोले कैसे हो दिलीप, अपने बारे में बताइए...

Thu, 04 Apr 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो एप के माध्यम से बुधवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में प्रदेश के बूथ के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। पीएम सबसे पहले फिरोजाबाद की टूंडला विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 103 गांव पखरपुरा मंडल पचोखरा के बूथ अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह से जुड़े। पीएम की ओर से कॉल आने के बाद सबसे पहले आवाज आई कैसे हो दिलीप, लेकिन कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण इसके बाद तुरंत फोन कट गया। हालांकि बूथ अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता जुड़े रहे। बाद में फोन कनेक्ट नहीं हो सका। जिला मीडिया प्रभारी डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि बुधवार को नमो एप पर फार्म भरे गए थे। उन फार्म में जिले से टूंडला विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 103 गॉव पखरपुरा मंडल पचोखरा के बूथ अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह को चुना गया था। रात में ही मैसेज आ गया था। इसके बाद सुबह 11 बजे ट्रॉयल हुआ। दोपहर 12 बजे दिल्ली से उनका फोन कनेक्ट किया गया। करीब एक घंटे बाद एक बजकर चार मिनट पर दिलीप के नमो एप पर पीएम मोदी की आवाज आई, कैसे हो दिलीप। अपने बारे में बताइए। इसके पहले दिलीप कुछ बोलते तकनीकी गड़बड़ी के कारण फोन कट गया। दिलीप व अन्य भाजपा कार्यकर्ता इसके बाद नमो एप पर जुड़े रहे, लेकिन दोबारा फोन से पीएम मोदी से वार्तालाप नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बूथ अध्यक्ष दिलीप का कहना था कि उसने कभी सपने में नहीं सोचा था, कि पीएम मोदी उसके पास कॉल करेंगे। सपना सच आज हुआ है, हालांकि उनसे बात नहीं हो सकी। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पीएम मोदी ने नमो एप पर प्रदेश के बूथ अध्यक्षों से बात की है।
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद फिरोजाबाद के बूथ समितियों के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी बृज बहादुर भारद्वाज , जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह , मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, जिला सोशल मीडिया प्रभारी गोपाल कृष्ण सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा , जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें