फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 15 Apr 2024 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसवीडी चेस क्लब द्वारा एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन लोहिया नगर में किया गया। इसमें कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रामकिशन शर्मा ने कहा कि चैस (शतरंज) खिलाड़ियों के उत्थान के लिए इस तरह के आयोजन जिले में निरंतर होना चाहिए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। राखी शर्मा, पूनम पाठक, निहारिका जैन, मानसी गोयल, राजकुमार यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन उपहार देकर किया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार हर्षित गुप्ता, द्वितीय सुमित कुमार, तृतीय स्थान रोहित ने पाया। चौथे स्थान पर कृष्णा अग्रवाल, पांचवें स्थान पर अनंत जैन रहे। अंडर 17 में प्रथम पहले स्थान पर प्रियांशू गुप्ता, द्वितीय स्थान पर मयंक कुमार और तृतीय स्थान पर लक्ष्य रहे। गौरव कुमार और सौरभ बघेल ने खेल की उपयोगिता के बारे में बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें