फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रदूषण फैलाने पर प्लास्टिक चूड़ी फैक्टरी सील

Fri, 10 Nov 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में संचालित हो रही प्लास्टिक चूड़ी फैक्टरी को पुलिस और प्रशानिक टीम ने सील कर दिया। क्षेत्रीय लोगों ने अधूरी कार्रवाई का विरोध किया। बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार और सीएफओ सत्येंद्र पांडेय ने मोहल्ला ओझा नगर में लंबे समय से संचालित हो रही प्लास्टिक चूड़ी फैक्टरी को सील कर दिया। अधिकारियों ने एक ही दरवाजे को सील किया था। इसी बात को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया। लोगों का कहना था कि ऐसी कार्रवाई पूर्व में भी हो चुकी है। लेकिन संचालकों द्वारा फिर से फैक्टरी चोरी से संचालित होने लगती है। फैक्टरी संचालित होने से पॉल्यूशन बढ़ रहा है। लेकिन अधिकारी कड़ी कार्रवाई नहीं करते। इससे बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें