फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नदियों को संरक्षित करने के साथ किनारों पर रोपे पौधे

Sun, 29 Oct 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम डाॅ. उज्जवल कुमार की अध्यक्षा में जिला गंगा एवं पर्यावरण व पौधरोपण समिति की बैठक हुई। नालों की पानी को ट्रीट कराने के बाद ही तालाबों, नहरों एवं नदियों में डालें। सिरसा नदी के किनारों को साफ सुथरा करने के साथ पौधारोपण कराने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने ठोस अपशिष्ट एवं प्लास्टिक अपशिष्ट, कंस्ट्रक्शन एंड डिमालिशन वेस्ट प्रबंधन करने के निर्देश सभी निकायों के अफसरों को दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को हानि नहीं पहुंचाएं। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने नगर निगम के अधिकारी के साथ नगर पालिका व नगर पंचायतों के अफसरों को शहरी क्षेत्र एवं डीपीआरओ को ग्रामीण अंचल में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्रत्येक कारकों को नियंत्रित करें और पर्यावरण को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उन्होने सभी ईओ से कहा कि नालों का गंदा पानी बिना ट्रीटमेंट के नहरों अथवा नदी तालाबों में नहीं डालें। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि वह सिरसा नदी साफ कराएं।
विज्ञापन

प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी को निर्देश दिए कि वह व्यापक रूप से पौधेरोपित कराएं। बीएसए आशीष कुमार पांडेय, डीआईओएस डाॅ. निशा आस्थाना, डीसी मनरेगा सुभाषचंद्र, डीडीओ महेंद्र प्रताप यादव, अपर सांख्यिकी अधिकारी नारायण गौतम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें