फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी

Fri, 04 Nov 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मृत फौजी के परिवारीजनों से मिलने से रोकने और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को हिरासत में लेने के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। आरिफ खान ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही पर आमादा है। चंद्रप्रकाश राजपूत ने कहा कि मोदी एक ओर देश के सैनिकों के सम्मान का ढिंढोरा पीट रहे हैं तो दूसरी ओर दो बार राष्ट्रपति से सम्मानित फौजी रक्षा मंत्री को ज्ञापन देने जाते हैं, तो उन्हें मिलने नहीं दिया जाता। अपमानित फौजी द्वारा आत्महत्या करने के बाद परिवारीजनों को ढांढस बंधाने के स्थान पर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय मंत्री उन्हें अपमानित कर रहे हैं। शीलेंद्र वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। आम आदमी पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर रघुनंदन दास गुप्ता, दिग्विजय सिंह, चंद्रभान वर्मा, मुकेश राठौर, राजू गुप्ता, सुखवीर सिंह, उदयवीर सिंह, केशव यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें