फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिदिन तीन सौ कार्ड धारकों को ही बंटेगा खाद्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राशन दुकानों पर माह जून का खाद्यान वितरण सोमवार से शुरू हो गया। वितरण व्यवस्था को लेकर जिले के पूर्ति विभाग ने जरूरी गाइड लाइन जारी की है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रतिदिन पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय श्रेणी के तीन सौ कार्ड धारकों को ही खाद्यान बांटा जाएगा।शेष को अगले दिन बुलाया जाएगा।वहीं खाद्यान लेने आए उपभोक्ताओं मास्क पहनना अनिवार्य होगा। माह जून का खाद्यान वितरण सोमवार यानि एक जून से शुरू हो गया। जिले में आए 678 प्रवासी एवं अप्रवासी लोगोंं के अतिरिक्त पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय सभी श्रेणी के कार्ड धारकों को खाद्यान के साथ एक किलो चना निःशुल्क दिया जाना है। विभाग के अनुसार सोशल डिस्टेसिंग के लिहाज से हर दुकान पर प्रतिदिन अधिकतम केवल तीन सौ कार्ड धारकों को ही खाद्यान का वितरण होगा। शेष कार्ड धारकों को अगले दिन खाद्यान लेने आना होगा। वहीं किसी भी उपभोक्ता को मास्क पहन कर ही खाद्यान लेने डीलर की दुकान पर जाना अनिवार्य किया गया है। इस माह खाद्यान वितरण हेतु एक जून से दस जून तक की तिथि तय की गई है। किन्हीं कारणों से खाद्यान लेने से वंचित कार्ड धारकों को विशेष तिथि 11 जून को खाद्यान का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें