फिरोजाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा बिना कार्डधारकों को राशन सामिग्री मुहैया कराए जाने की घोषणा कर दी। घोषणा किए जाने के साथ ही बिना कार्ड धारक शनिवार को राशन की दुकानों पर पहुंचना शुरू हो गए। कई स्थानों पर तो राशन दुकानदारों से बहस हो गई। बिना कार्डधारकों का कहना था कि हमारे घर खाने को अनाज नहीं है। कम से कम पांच किलोग्राम प्रति यूनिट मिलना चाहिए। दुकानदारों का कहना है कि अभी कोई निर्देश नहीं मिला है। विभागीय अफसरों के आदेश मिलने के साथ ही सामिग्री को देंगे।