फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस रोड पर जलभराव से लोग परेशान

Fri, 05 May 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
सर्विस रोड पर जलभराव से लोग परेशान - फोटो : अमर उजा‍ला
विज्ञापन
 नगला बरी से लेकर कश्मीर गेट तक सविर्स रोड बिना बरसात के ही तरणताल बन गया है। सर्विस रोड पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के नगला बरी चौराहा, कश्मीरी गेट से लेकर जाटवपुरी सर्विस रोड पर वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सर्विस रोड पर आए दिन नाले का गंदा पानी भरा रहता है, जो आसपास के मकान, दुकानों के अंदर तक घुस जाता है। शुक्रवार को भी नगला बरी चौराहे से लेकर कश्मीरी गेट तक सर्विस रोड पर जलभराव हो गया। जलभराव की समस्या को लेकर जनता में आक्रोश दिखा। क्षेत्रीय निवासी कमरुद्दीन एडवोकेट का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर निगम के अधिकारी आए थे। वह समस्या देखकर चले गए, परंतु जलभराव की समस्या बरकरार है। क्षेत्र की जनता आंदोलन को मजबूर होगी। नाराजगी जताने वालों में कमरुद्दीन, सलमान मंसूरी, जमाल उद्दीन, मुन्ने खां, मो. निजाम, शाकिर आदि हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें