फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दो हजार का नोट वापस लेने से लोग नाखुश

Sat, 20 May 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आरबीआई द्वारा दो हजार का नोट वापस लिए जाने के आदेश से लोग नाखुश हैं। उनका कहना है कि सरकार ने उस दौरान जल्दबाजी में फैसला लिया था। सात साल पहले नोटबंदी की थी, इसका प्रभाव आमजन पर ही पड़ा था। बैंकों की लाइनों में लगना पड़ा था। अब फिर ऐसी ही समस्या होगी। सरकार को लिए गए फैसले पर पहले सोचना चाहिए। वर्ष 2016 में एक हजार और 500 का नोट बंद कर दिया था। लोगों ने बचत कर अपने घरों में खर्च चलाने के लिए जो कैश रखा था, उसे बैंकों में जमा करना मुश्किल हो गया था। सुबह से शाम तक लाइनों में लगना पड़ा था, अब फिर से दो हजार का नोट वापस लेने की घोषणा कर दी गई है।घरों में जिनके पास कैश रखा है उन्हें फिर से परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


-सात साल पहले भी नोटबंदी से परेशान हुए थे लोग-
सात साल पहले भी नोटबंदी से लोगों को काफी परेशान होना पड़ा था। अब फिर से दो हजार के नोट को वापस लिए जाने का फैसला किया गया है, यह फैसला जल्दबाजी में लिया है।
- निशांक अग्रवाल, उद्यमी

-जब बंद करना था दो हजार का नोट तो जारी ही क्यों किया-
दो हजार का नोट सात साल पहले जारी किया गया था। अब यह नोट प्रचलन में है, कैश ले जाने के दौरान आसानी होती है। लेकिन इसे वापस लेने की घोषणा से फिर लोग परेशान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनीता भारद्वाज, गृहणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें