फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, 3 जुलाई तक बारिश के आसार

Wed, 01 Jul 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
गांधीपार्क के अंदर धूप खिली तो रोड पर दिखा सन्नाटा। संवाद - फोटो : गांधीपार्क के अंदर धूप खिली तो रोड पर दिखा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जून माह के अंतिम दिन मंगलवार को आसमान में काली घटाएं घिरने और कभी तीखी धूप निकलने से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। कूलर और पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे थे, जिससे लोग पसीने से तर-बतर दिखे। हालांकि, शाम को रामनगर और यमुना की तलहटी वाले इलाकों में हल्की बौछारें जरूर पड़ीं, लेकिन झमाझम बारिश न होने से मानसून का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। किसानों का कहना है कि यदि एक सप्ताह और बारिश नहीं हुई, तो जिले में धान और मिर्च की फसल की रोपाई का काम रुक जाएगा और उनका क्षेत्रफल घटने की संभावना बढ़ जाएगी क्योंकि बारिश के अभाव में फसलों को पर्याप्त पानी देना मुश्किल होगा। इस बीच मौसम वैज्ञानिक डा. ओमकार सिंह ने बताया कि 3 जुलाई तक बारिश होने की पूरी उम्मीद है, जिसके बाद किसान अपनी फसलों की बुवाई सुचारू रूप से कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें