फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवडयात्रा को लेकर मुस्लिम समाज के लोग मुख्य मार्ग पर नहीं लाएंगे अपने ताजिए

विज्ञापन
सीओ शिकोहाबाद ने किया ताजियों के मार्ग का निरीक्षण - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना। रविवार को कांवड़ यात्रा एवं ताजिया निकलने का एक ही मार्ग होने के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठक कर मुख्य मार्ग पर ताजिए न लाने का आग्रह किया तो समाज के लोगों ने मुख्य मार्ग पर ताजिया न लाने की सहमति दी। सीओ शिकोहाबाद ने मुस्लिम समाज के लोगों के साथ ताजियों के मार्ग का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर सीओ शिकोहाबाद कमलेश कुमार जसराना पहुंचे और कोतवाली में मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान बताया कि रविवार को जहां कांवड़ यात्रा निकलेगी वहीं ताजियों का जलूस भी निकलना है। दोनों ही एटा शिकोहाबाद मार्ग से होकर निकलेंगे। किसी भी प्रकार के टकराव को रोकने के लिए सीओ ने मुस्लिम समाज के लोगों से ताजियों को एटा शिकोहाबाद मार्ग पर न लाने का आग्रह किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा रविवार की शाम ताजियों को एटा शिकोहाबाद मार्ग से होकर नहीं गुजारा जाएगा।
ताजियों को मस्जिदों एवं मोहल्लों में ही भ्रमण कराया जाएगा। सीओ कमलेश कुमार और मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा ताजिए के मार्ग को देखा। बैठक में कोतवाल आजाद पाल सिंह, इलियास खान, वारिस सिद्दीकी, लकी खान, नसीम राइन, अंसार अहमद, रहीसुउद्दीन कुरैशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें