सोमवार को मोहल्ला महादेव नगर की जनता गली निर्माण की समस्या के संबंध में नगरनिगम पहुंची। अधिकारियों से मुलाकात के बाद शिकायती पत्र सौंपा।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि महादेव नगर की गली संख्या 12 कच्ची है। यहां नालियां न होने से घरों का पानी गली में भर जाता है। इससे आवागमन में परेशानी होती है। कई बार नगरनिगम में शिकायती पत्र सौंपा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसी संबंध में क्षेत्रीय जनता नगर निगम कार्यालय पहुंची। हरिओम का कहना था कि अधिकारी उनकी गुहार नहीं सुन रहे हैं। पूर्व में की गई शिकायत का अभी तक निराकरण नहीं हो सका है। प्रेम कुमार का कहना है कि गली निर्माण न कराने से उन्हें काफी दिक्कत हो रही हैं।